दुबई में मोती का रिकार्ड कारोबार
दुबई मल्टी कोमोडिटीज सेंटर ऑथेरिटी (डीएमसीसीए) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2009 में यहां 2.7 करोड़ डॉलर मूल्य के मोती का कारोबार हुआ था। वर्ष 2008 की तुलना में इसमें 30 फीसदी की वृद्धि रिकार्ड की गई।
दुबई विश्व सांख्यिकी विभाग के अनुसार देश में मोती के कारोबार में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। डीएमसीसीए के अध्यक्ष अहमद बिन सुलेमान ने कहा कि मौजूदा आर्थिक समय में, जब हर जगह वैश्विक आर्थिक मंदी का असर देखा जा रहा है, वहीं यहां मोती के कारोबार में वृद्धि से हम खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications