गुड़गांव की यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त
गुड़गांव, 21 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में इस वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर पुलिस गुड़गांव में यातायात व्यवस्था को तकनीकी रूप से कारगर बनाने की योजना बना रही है।
इसके लिए पुलिस शहर के सभी चौराहों पर लिक्वि ड क्रिस्टल डिस्पले (एलसीडी) स्क्रीन लगाएगी।
पुलिस आयुक्त एस. एस. देसवाल ने रविवार को बताया, "स्क्रीन पर अगले चौराहे पर लगे जाम, वैकल्पिक रास्तों और पार्किं ग स्थलों के बारे में जानकारी मिलेगी। यह इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम (आईटीएस) का एक हिस्सा है।"
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था में 'इंटेलिजेंट' व्यवस्था और वैरियबल मैसेज साइन (वीएमएस) पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हम अभी निश्चित समय के अंतराल के बाद संकेत देने वाले ट्रैफिक सिंगनल का इस्तेमाल करते हैं। 'इंटेलिजेंट' यातायात व्यवस्था में सड़क पर वाहनों की भीड़ के अनुसार लाल और हरे रंग का सेंसर काम करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications