भाजपा महिला कार्यकर्ता ने खुद को आग लगाई
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक 35 वर्षीय महिला कार्यकर्ता ने कुछ निजी समस्याओं के चलते रविवार को खुद को आग लगा ली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रजनी कुलश्रेष्ठ नामक अविवाहित महिला ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित अपने निवास पर दोपहर में खुद को आग लगा ली।
अधिकारी ने बताया कि वह लगभग 70 फीसदी जल गई है। पास के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications