भारत एनपीटी के विकल्पों का परीक्षण करेगा
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाने के पूर्व सोमवार से यहां दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होगा। इस सम्मेलन में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) और व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत पर बढ़ रहे वैश्विक दबाव के आलोक में अन्य विकल्पों पर चर्चा किया जाएगा।
यह सम्मेलन रक्षा अध्ययन व विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन एनपीटी की समीक्षा के लिए मई में आयोजित होने वाले सम्मेलन के पहले आयोजित हो रहा है।
इस सम्मेलन में प्रमुख परमाणु विशेषज्ञ और राजनयिक हिस्सा लेंगे। इनमें श्याम सरन, पूर्व विदेश सचिव ललित मानसिंह, परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल काकोदकर, रणनीतिक विशेषज्ञ के.सुब्रमण्यम और अरुं धती घोष जैसे लोग शामिल हैं।
आईडीएसए के एक कान्सेप्ट नोट में कहा गया है कि सम्मेलन में एनपीटी समीक्षा सम्मेलन-2010 के इर्द-गिर्द उपस्थित जटिलताओं और मुद्दों का पता लगाया जाएगा और देश की नीतिक विकल्पों और अप्रसार व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications