सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण
भुवनेश्वर, 21 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वी तट पर समुद्र में स्थित युद्धक पोत आईएनएस रणवीर पर तैनात ऊध्र्वाधर लांचर के जरिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का रविवार को सफल परीक्षण किया गया।
सूत्रों ने कहा कि सुपरसोनिक मिसाइल कौशल दिखाते हुए निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी और अपने लक्ष्य, आईएनएस मीन (पोत) पर जा गिरी।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अतिरिक्त महाप्रबंधक प्रवीण पाठक ने नई दिल्ली से आईएएनएस को फोन पर बताया, "परीक्षण 100 फीसदी सफल रहा।"
यह मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और इसकी गति 2.8 मैच है। यह मिसाइल पोत के चारों ओर कहीं पर भी स्थित लक्ष्य को निशाना बना सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications