फर्जी दस्तावेजों से लोगों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी में भारतीय स्टेट बैंक के फर्जी डिमांड ड्राफ्ट का प्रयोग कर लोगों को धोखा देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से चार लक्जरी कारें और फर्जी दस्तावेज बनाने में प्रयोग किए जाने वाले कम्प्यूटर को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले की जांच उस समय शुरू की जब कुछ महीने पहले राजधानी और आसपास के इलाके के लोगों ने फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर लक्जरी कार खरीदने की शिकायत दर्ज कराई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सभी मामलों में भारतीय स्टेट बैंक के ड्राफ्ट का प्रयोग किया गया है और इन मामलों में शामिल व्यक्ति भी एक ही है। प्रत्येक घटना को अंजाम देने के बाद उक्त व्यक्ति अपना मोबाइल बंद कर लेता था।"
उन्होंने आगे बताया कि तथ्यों के अध्ययन के बाद यह पाया गया कि इस मामले में 31 वर्षीय अंकित धीर का हाथ है। अंकित को 14 मार्च को गिरफ्तार किया गया। प्रत्येक घटना के वक्त वह नए मोबाइल और सिमकार्ड का प्रयोग करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications