ब्रिटिश एयरवेज के चालक दल के सदस्यों की हड़ताल जारी
लंदन, 21 मार्च (आईएएनएस)। वेतन और काम की परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर रविवार को भी ब्रिटिश एयरवेज (बीए) के चालक दल के सदस्यों की हड़ताल जारी रही जबकि एयरलाइन ने दावा किया कि कम उड़ानें ही बाधित हुईं।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, बीए ने कहा कि कुछ उड़ानों के रद्द होने और कुछ के निर्धारित समय से देरी से उड़ने के बावजूद कई यात्रियों ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा की।
यह हड़ताल सोमवार तक रहने के आसार हैं। इसके बाद 27 मार्च से चार दिवसीय बहिष्कार का कार्यक्रम तय है।
एयरलाइन ने हड़ताल से निपटने के लिए कुछ आकस्मिक उपाय किए हैं जिसके तहत दूसरी एयरलाइंस से अतिरिक्त विमानों और चालक दल के सदस्यों को बुलाया जाना शामिल है।
कर्मचारी संघ ने दावा किया कि 80 फीसदी सदस्य इस हड़ताल में शामिल हैं जबकि एयरलाइन ने कहा कि कई कर्मचारी काम पर हैं।
इस हड़ताल की वजह से कंपनी को लाखों यूरो का नुकसान उठाना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications