पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर नक्सली हमला
पश्चिमी मिदनापुर पुलिस के अनुसार, लालगढ़ पुलिस थाने के तहत लक्ष्मणपुर गांव में छापेमारी करने गए पुलिस दल पर जंगल में छिपे नक्सलियों ने गोलियां चलाईं। नक्सलियों द्वारा शनिवार को एक बारुदी सुरंग विस्फोट के बाद यह छापेमारी की जा रही थी।
करीब डेढ़ घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली फरार में कामयाब हो गए। किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
बांकुरा पुलिस के अनुसार, सारेंगा पुलिस थाने के अंतर्गत तेलीजाट गांव में नया शिविर स्थापित करने के लिए दौरा करने गए सुरक्षा बलों के एक दल पर नक्सलियों ने गोलियां चलाईं और दो बारुदी सुरंग विस्फोट किए।
दोनों तरफ से करीब दो घंटे तक गोलीबारी हुई और नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे।
पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों के 30 पुलिस थानों में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications