अकेलेपन से बढ़ सकता है रक्तचाप
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके ने खबर दी है कि अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि अकेलेपन की भावना आगे चल कर रक्तचाप को बढ़ा देती है। पचास वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में चार वर्ष बाद इस समस्या में और बढ़ोतरी होती है।
इस नए अध्ययन के जरिए पहली बार उच्च रक्तचाप और अकेलेपन में सीधा संबंध होने की बात कही गई है। रक्तचाप के कारण हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।
अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं ने इस मुद्दे पर विचार किया कि क्या अवसाद और तनाव रक्तचाप को बढ़ाते हैं, लेकिन उन्होंने पाया कि ये दोनों मन:स्थितियां रक्तचाप के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications