इराकी प्रधानमंत्री ने दोबारा मतगणना की मांग की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शनिवार की देर शाम घोषित प्रारंभिक परिणामों में पूर्व प्रधानमंत्री अयाद अलावी का 'इराकी लिस्ट' गठबंधन अल मलिकी के 'स्टेट ऑफ ला' गठबंधन से मामूली आगे था।
अल-मलिकी ने रविवार को मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए इंडिपेंडेंट हाई इलेक्टोरल कमीशन (आईएचईसी) से दोबारा मतगणना की मांग की है।
मलिकी ने एक बयान में कहा है, "इससे राजनीतिक स्थिरता कायम होगी और हिंसा की पुनरावृत्ति नहीं होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications