नेपाली राजनीति के दिग्गज कोइराला को ब्लॉग जगत का सलाम

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला के निधन से नेपाली राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हो गया। उनके निधन की खबर से दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न देशों ने शोक जताया है। ब्लॉग जगत ने भी दिवंगत राजनेता को सलामी दी है।

कोइराला ने शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में अंतिम सांस ली। ब्लॉग जगत ने कहा कि कोइराला ने नेपाल में शांति वार्ता के माध्यम से देश के एक दशक पुराने माओवादी जनयुद्ध को समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ब्लॉग 'ट्विटमेमी' ने कहा, "नेपाल में शांति और लोकतंत्र लाने वाले जी.पी.कोइराला नहीं रहे। दुनिया उन्हें शांति के शिल्पकार के तौर पर याद करेगी।"

'ब्लॉग तरंग' ने कहा है कि कोइराला नेपाली राजनीति के स्तंभ थे। ब्लॉग ने टिप्पणी की है, "कोइराला करीब एक पखवाड़े से गंभीर रूप से बीमार थे। उन्होंने शनिवार दोपहर 12.10 बजे अंतिम सांस ली। वह एक महान लोकतंत्रवादी थे। नेपाल ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उन्हें याद करेगी।"

नेपाली ब्लॉग 'केजंग डायरी' ने कोइराला के राजनीतिक जीवन पर विस्तार से टिप्पणी की है, "कोइराला ने सार्वजनिक जिंदगी की शुरुआत बिराटनगर स्थित एक जूट मिल के मजदूर नेता के तौर पर की थी। वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिसके तीन सदस्य देश के प्रधानमंत्री बने।"

काठमांडू में शनिवार को कोइराला के निधन की घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने की। इससे पहले नेपाली कांग्रेस के नेताओं की आपात बैठक हुई थी। नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने शनिवार को कोइराला के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कोइराला के निधन पर शोक जताया है। सिंह ने कोइराला को 'नेपाल के सबसे बड़े और दक्षिण एशिया के वयोवृद्ध राजनेता' के तौर पर याद किया।

कोइराला का पार्थिव शरीर रविवार सुबह आम लोगों के दर्शन के लिए काठमांडू स्थित दशरथ स्टेडियम में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार अरग्यघाट पर किया जाएगा। यह स्थान प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के समीप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+