दिल्ली में 6 साल में मार्च का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से सात डिग्री अधिक है। पिछले छह सालों में मार्च महीने का यह दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया।"
अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में रविवार का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा और शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जाहिर की है।
गौरतलब है कि दिल्ली में 23 मार्च 2004 को मार्च महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। उस दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications