पूर्ण योजना आयोग की बैठक 23 मार्च को
एक अधिकारी के अनुसार मध्यावधि मूल्यांकन की मंजूरी के लिए पूर्ण योजना आयोग की सहमति आवश्यक है, क्योंकि उसके बाद ही सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रमों को आगे की मंजूरी प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) को भेजा जाएगा।
उम्मीद है कि पूर्ण योजना आयोग 11वीं योजना के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मध्य प्रक्रिया नीति का सुझाव दे सकता है। 11वीं पंच वर्षीय योजना का लक्ष्य औसत नौ प्रतिशत की विकास दर हासिल करना है।
इससे पहले पूर्ण योजना आयोग की बैठक पिछले साल 1 सितंबर को हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications