एसआईबी करेगा श्रीलंकाई बैंक के साथ समझौता
तिरूवनंतपुरम, 21 मार्च (आईएएनएस)। विशेषज्ञता और सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए केरल के साउथ इंडियन बैंक (एसआईबी) और श्रीलंका के सबसे बड़े निजी बैंक हैट्टन नेशनल बैंक (एचएनबी) के बीच मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
एसआईबी के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर आईएएनएस को शनिवार को बताया, "एसआईबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक वी. ए. जोसेफ और एचएनबी के प्रबंध निदेशक राजेंद्र थेयागराजा तिरूवनंतपुरम में मंगलवार को समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।"
अधिकारी ने बताया कि समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद दोनों बैंकों के ग्राहकों को डिमांड ड्राफ्ट के जरिये धन भेजने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
मौजूदा वित्त वर्ष (2009-10) के दौरान एसआईबी ने 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया है। अगले वित्त वर्ष (2010-11) के दौरान बैंक का लक्ष्य 48,000 करोड़ रुपये के व्यापार का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications