हिमाचल में तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पिछले कुछ हफ्तों से बारिश और बर्फबारी न होने के चलते राज्य के सभी इलाकों में तापमान में बढ़ गया है।"
उन्होंने बताया कि शिमला में तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के लिए औसत अधिकतम तापमान से 11 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में तापमान 11.4 डिग्री और किन्नौर के कलपा में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया, "केलांग और कलपा का तापमान औसत तापमान से चार से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक है।"
सोलन शहर में तापमान 31.4 डिग्री और मंडी जिले के सुंदरनगर में 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल्लू जिले के भुंतार में तापमान 30.5 डिग्री और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications