नोबेल विजेता का एडिडास के साथ संयुक्त उद्यम
एक समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने रविवार को लिखा है कि दोनों पक्षों ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और साल के अंत तक उत्पादों को बाजार में उतारने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
पिछले सप्ताह यूनुस ने कहा था, "इस प्रयास से गरीबों के लिए कम कीमत वाले जूतों का निर्माण किया जाएगा जो लोगों को बीमारियों से बचाने में मददगार होगा।"
यूनुस के संगठन के लिए काम करने वाले नादिना तेरेरा ने कहा, "हम कीमतों के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। यह गरीबों के लिए काफी सस्ता होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications