दक्षिणी दिल्ली में मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
गिरोह के लोग कथित तौर पर रोजगार दिलाने के लिए लोगों को सऊदी अरब ले जाने का झांसा देते थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में मेवात इलाके के तीन निवासियों फतेह मोहम्मद, शेर मोहम्मद और अब्बास की शिकायत पर मोहम्म्द हुसैन को दक्षिणी दिल्ली से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया, "पूछताछ के दौरान हुसैन ने खुलासा किया कि सऊदी अरब में रोजगार के लिए इच्छुक लोगों से मिलने के लिए उसने कालकाजी में एक कमरा किराए पर ले रखा है। उसके साथ शकील नाम का एक और व्यक्ति है, जो लोगों को अच्छी तनख्वाह का लालच देकर उन्हें लाता है। वे इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से 90,000 रुपये लेते थे।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, "ठगी से मिले रुपये को हुसैन और शकील आपस में बांट लेते थे। इन्होंने सैकड़ों लोगों को ठगा है। हाल ही में सऊदी अरब से कुछ लोग बिना नौकरी हासिल किए ही लौट आए।"
पुलिस ने हुसैन के घर से 305,000 रुपये और 46 पासपोर्ट जब्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications