गडकरी ने की 5 राज्यों के पार्टी अध्यक्षों की घोषणा
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पांच राज्यों लक्ष्यद्वीप, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के लिए पार्टी अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। लक्ष्यद्वीप, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के पार्टी अध्यक्षों का पद यथावत रखा गया है जबकि दो राज्यों मिजोरम और त्रिपुरा के प्रदेश उपाध्यक्षों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि लक्ष्यद्वीप के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के.पी.मुथुकोया को उनके पद पर बरकरार रखा गया है जबकि मिजोरम के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष ललहुआ को नया अध्यक्ष बनाया गया है। एस.एच.सियामलेह को मेघालय का प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा गया है। अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष डा. तोन्गोर तपक को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर यथावत रखा गया है जबकि त्रिपुरा में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कांत देवराय को अध्यक्ष पद की जिम्मदारी सौंपी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications