पाकिस्तान में तालिबान ने की 4 की हत्या
समाचार पत्र 'डॉन न्यूज' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि चारों कबायलियों का क्षत-विक्षत शव रविवार को बरामद किया गया।
पीड़ितों में से एक के शव के पास रखे गए पस्तो (एक प्रकार के पत्र) में कहा गया है, "जासूस तो जासूस होते हैं और इस तरह के लोगों के नसीब में यही लिखा होगा। अमेरिका के लिए जासूसी न करें।"
एक ग्रामीण के मुताबिक शनिवार को इस क्षेत्र में गोलियों के चलने की आवाजें सुनी गई थीं। सुबह के समय जब वह मस्जिद में इबादत के लिए गया तब उसने इन शवों को सड़क किनारे देखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications