अगरतला होगा भारत का पहला हरित शहर
'गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' (गेल), त्रिपुरा और असम सरकार की मदद से 'त्रिपुरा नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड' (टीएनजीसीएल) सभी सार्वजनिक और निजी वाहनों को सीएनजी की आपूर्ति करेगी।
बिजली, पेट्रोल और डीजल से चलने वाले विभिन्न तरह के मशीनों के लिए भी सीएनजी मुहैया कराई जाएगी।
टीएनजीसीएल के अध्यक्ष पबित्र कर ने संवाददाताओं से कहा, "अगरतला में टीएनजीसीएल 7,416 से अधिक घरेलू उपभोक्तओं, 155 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिकी इकाइयों के अलावा शहर के बाहरी इलाकों में स्थित अस्पताल और शवदाह गृह को पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करती है।"
उन्होंने बताया,"कंपनी जल्दी ही शहर और इसके बाहरी इलाकों में 10,000 नए घरेलू उपभोक्तओं को पीएनजी का कनेक्शन मुहैया कराएगी। अगले तीन सालों में अगरतला भारत का पहला हरित शहर हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications