अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 12 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से बताया कि दक्षिणी हेलमंद प्रांत के गेरिस्क जिले के मुख्य बाजार में रविवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने अफगान सैन्य वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट कर दिया।
दाउद अहमदी ने कहा, "इस आत्मघाती हमले में दस लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। सभी सामान्य लोग थे। "
दक्षिणपूर्वी प्रांत खोस्त के प्रमुख मोहम्मद याकूब ने बताया कि प्रांत के कोह बाबा इलाके में भीड़-भाड़ वाली जगह के समीप रविवार को हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
गौरतलब है कि अफगान सैन्यकर्मियों ने पिछले तीन दिनों में काबुल सहित बड़े शहरों में अपनी उपस्थिति में इजाफा किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नए वर्ष के दौरान तालिबान आतंकवादियों की तरफ से और हमले हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications