धूम्रपान के लिए 11 लाख लोगों पर जुर्माना
दिल्ली सरकार के धूम्रपान निरोधी दल के प्रमुख आर.पी.वशिष्ट ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली को धूम्रपान मुक्त बनाने का अभियान 1997 में शुरू हुआ था। उस समय से अब तक हमने धूम्रपान कानून का उल्लंघन करने के एवज में 11 लाख से अधिक लोगों का चालान किया।"
वशिष्ट ने कहा, "हम जुर्माने से प्रति वर्ष लगभग 12 लाख रुपये वसूल रहे हैं। मैं मानता हूं कि जुर्मानों के जरिए तंबाकू के सेवन पर नियंत्रण किया जा सकता है।"
दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर 200 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications