बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (बीपीसीसी) के उपाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्होंने शनिवार को बिहार के पुलिस प्रमुख नीलमणि को पत्र लिखकर शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

सिंह ने बताया, "शर्मा को दी गई धमकी से हमने पुलिस प्रमुख को अवगत करा दिया है। पप्पू यादव ने शर्मा को धमकी दी है कि वह उन्हें स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देगा।"

बहरहाल, यादव ने इस आरोप से इंकार किया है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक यादव इस बात से नाराज हैं कि शर्मा कांग्रेस में उनके प्रवेश में रुकावट पैदा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक अजित सरकार की हत्या के मामले में पप्पू यादव दोषी हैं। यादव अभी जमानत पर बाहर हैं, उनके ऊपर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली के दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+