अफगानिस्तान में भारत अलग-थलग नहीं पड़ा : कृष्णा
उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में भारतीयों की उपस्थिति कम करने के संदर्भ में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कभी भी दबाव नहीं बनाया।
कृष्णा ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "अमेरिकी प्रशासन से विभिन्न स्तरों पर हुई बातचीत में उसकी ओर से हमें कभी भी अफगानिस्तान से हमारे लोगों की उपस्थिति कम करने के संबंध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दबाव नहीं बनाया गया।"
उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान में भारत की भूमिका की अमेरिका ने हमेशा ही सराहना की है। खुद अफगानिस्तान के लोग भारत की भूमिका की तारीफ करते हैं।"
कृष्णा ने कहा, "मैं नहीं समझता कि भारत को वहां अलग-थलग कर दिया गया है। अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में भारत अहम भूमिका निभा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications