किंगफिशर की उड़ान में संदिग्ध विस्फोटक बरामद, जांच के आदेश (लीड-2)
तिरूवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त एम.आर.अजीत कुमार ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने अखबार में गेंद की आकार में लिपटा संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया। यह विमान सुबह 8.25 बजे यहां पहुंचा था।
उन्होंने कहा कि यात्रियों के उतर जाने के बाद संदिग्ध विस्फोटक को बरामद किया गया और मामले की जांच की जा रही है।
कुमार ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विमान को घेर लिया है और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी वहां पहुंच गए हैं।
कुमार ने कहा, "हम यह पता लगा रहे हैं कि संदिग्ध विस्फोटक को विमान में कैसे रखा गया। निश्चित रूप से यह सुरक्षा में कमी को दर्शाता है। संदिग्ध विस्फोटक की जांच की जा रही है।"
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने नई दिल्ली में आईएएनएस से कहा, "सुरक्षा की गंभीर चूक के इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जांच का जिम्मा नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो को सौंपा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications