अच्छी नींद किशोरों को रखती है नशे से दूर !
लंदन, 21 मार्च (आईएएनएस)। अगर आप किशोर हैं और नशे से दूर रहना चाहते हैं तो आपको रात में अच्छी नींद लेने की आदत डालनी चाहिए। एक नए शोध में यह बात निकल कर सामने आई है। शोध में दावा किया गया है कि रात में अच्छी नींद लेने वाले किशोरों में नशे के उपयोग की संभावना कम होती है।
शोधकर्ताओं ने यह सुझाव भी दिया है कि देर रात तक कम्प्यूटर और मोबाइल का प्रयोग कम कर समय से सोने की अच्छी आदत डाली जा सकती है।
शोधकर्ताओं का कहना है, "हमारा व्यवहार एक दूसरे से जुड़ा होता है और हमें इस बात पर गौर करने की आवश्यकता है कि आपकी एक आदत कैसे आपके जीवन के विभिन्न स्तरों को प्रभावित करती है।"
इस शोध का नेतृत्व कर रहे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सारा मेडनिक ने कहा, "एक तरफ जहां अभिभावक व स्कूल बच्चों को इस तरह की दवाओं का प्रयोग करने से रोकने के बारे में सोच रहें हैं, वहीं इस दिशा में किए गए हमारे शोध में यह पता चला है कि अच्छी नींद बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications