भारत-पाक वार्ता से कुछ नाटकीय परिणाम की उम्मीद नहीं थी : कृष्णा
कृष्णा ने समाचार चैनल सीएनएन आईबीएन से बातचीत के दौरान भारत-पाक वार्ता के बारे में पूछे जाने पर कहा, "दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक से कोई नाटकीय परिणाम निकलकर सामने आएगा, ऐसी हमें कोई उम्मीद नहीं थी।"
उन्होंने कहा, "हमने पाकिस्तान को वार्ता के लिए इसलिए आमंत्रित किया था ताकि वार्ता की शुरुआत हो सके और हम यह समझ सके कि पाकिस्तान की अब तक की राय क्या है।"
कृष्णा ने साफ शब्दों में कहा कि वार्ता के नतीजों से वे तनिक भी निराश नहीं हुए क्योंकि उन्हें बहुत कुछ परिणाम निकलने की उम्मीद ही नहीं की थी।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की वर्तमान सोच क्या है, हम यह समझने की कोशिशों में थे। हमें इसमें सफलता मिली। हमारे लिए यह अच्छी बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications