लिंडसे लोहान का भारत में अपमान!
न्यूयॉर्क, 21 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एवं पॉप गायिका लिंडसे लोहान ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है कि भारत और लॉस एंजिल्स में उनका अपमान हुआ।
ब्रिटेन के एक समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक, अभिनेत्री को भारत में वीजा उल्लंघन के मामले में उस समय प्रतिबंध का सामना करना पड़ा जब वह दिसंबर में बाल मजदूरी पर एक वृत्तचित्र का फिल्मांकन कर रहीं थी।
दरअसल, भारत में लोहान के पास यात्री वीजा था जबकि भारतीय कानूनों के तहत पर्यटन के अलावा किसी और काम के लिए कार्य वीजा की आवश्यकता होती है।
उन्होंने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी निंदा की और कहा, "दिल्ली में बाल मजदूरों को मुक्त कराने में मेरी भूमिका थी।"
वहीं, इन कार्यकर्ताओं ने दावा किया था जिस समय मिठाई की दुकानों पर काम करने वाले 40 बच्चों को छुड़ाया जा रहा था, लिंडसे आसपास कहीं नहीं थीं।
भारत के अलावा उन्हें लॉस एंजिल्स में भी अपमान का सामना करना पड़ा। यहां उन्हें एक क्लब में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
बाउंसरों ने उन्हें क्लब में प्रवेश करने से इसलिए रोक दिया क्योंकि वहां हो रही एक निजी पार्टी में आने वालों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं था।
ट्विटर पर लिंडसे ने लिखा है कि वह तो सिर्फ अपने दोस्तों को हैलो कहने का प्रयास कर रहीं थी।
उन्होंने लिखा, "पूरी जिंदगी में मेरे साथ ऐसा बर्ताव कभी नहीं हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications