पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 4 की मौत
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, साइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस के एक वाहन पर हमला कर दिया। जख्मी पांच पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
आत्मघाती हमला पख्तूनखावा मिल्ली आवामी पार्टी के प्रमुख महमूद खान अचकजाउ के घर के नजदीक हुआ।
अचकजाउ के परिजनों के अनुसार, जिस समय विस्फोट हुआ उस समय वह घर में नहीं थे।
पुलिसकर्मियों सहित सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications