सोनिया गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा 30 मार्च से
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र का औचक भ्रमण करेंगी और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगी।
सिंह के मुताबिक दौरे के दूसरे दिन 31 मार्च को वह जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी और शाम को दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी निर्माणाधीन रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री का दौरा कर वहां की प्रगति का भी जायजा लेंगी। इससे पहले, उन्होंने गत वर्ष दिसंबर में अपने संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications