दिल्ली में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान अमित के रूप में की गई है। वह देर रात करीब 2.30 बजे जब सो रहा था तभी कुछ लोगों ने उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। आग से उसके शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया है। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। अमित के दो चचेरे भाइयों को संदेह के आधार पर हिरासत में भी लिया गया है। दोनों ने पूर्व में कथित तौर पर अमित को जान से मारने की धमकी दी थी।
बहरहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों की मां अपने दोनों बेटों को निर्दोष बता रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications