अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय सहज निशाना : कृष्णा

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने रविवार को कहा कि भारत और अफगानिस्तान के मधुर रिश्तों को पटरी से उतारने की कोशिशों में जुटे आतंकवादियों के लिए अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय सहज निशाना हैं।

कृष्णा ने टेलीविजन चैनल सीएनएन-आईबीएन से बातचीत में कहा, "गत 26 फरवरी को काबुल में हुए आतंकवादी हमले को मैं उन ताकतों की कार्रवाई समझता हूं जो भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट पैदा करना चाहते हैं।" इस हमले में सात भारतीयों की मौत हुई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस बात से सहमत है कि काबुल पर हुए आतंकवादी हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था, उन्होंने कहा, "यह उन्हीं आतंकवादी संगठनों की करतूत थी।"

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अमेरिका भी इस बात को समझता है। क्योंकि वह भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखता है।

कृष्णा ने कहा कि अफगानिस्तान में मानवीय कार्यो के लिए गए भारतीय कार्यकर्ता और भारतीय मिशन पर हमले की चेतावनी तो थी ही क्योंकि भारत अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, "वहां गए भारतीय बगैर अस्त्र-शस्त्र के हैं। जाहिर तौर पर वह आतंकवादियों का आसानी से निशाना बन जाते हैं।" उन्होंने अफगानिस्तान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा के दृष्टि से अफगानिस्तान की सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के अलावा हमें अपनी तरफ से भी अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। इस बारे में विस्तार से बातने से उन्होंने इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+