सूरज के लिए मांगी जा रही हैं दुआएं

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बोरवेल में गिरे छह वर्षीय सूरज के सकुशल बाहर निकल आने के लिए सुंदरकांड और कुरान का पाठ किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सूरज को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में 45 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है। अब सेना से मदद मांगी गई है।

मलवासा गांव में मंगलवार की शाम को सूरज 400 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। उसे निकालने का अभियान मंगलवार की रात से ही जारी है। सूरज की सलामती के लिए सभी धर्मो के लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना कर रहे हैं। कहीं सुंदरकांड तो कहीं कुरान का पाठ किया जा रहा है। हर कोई ईश्वर से सूरज की सलामती की दुआ मांग रहा है।

सेना की मदद

मंगलवार की रात से जारी राहत एवं बचाव का कार्य के तहत गुरुवार की सुबह बोरवेल के समानांतर खोदे जा रहे गड्ढे में रेतीली जमीन के धसक जाने के बाद कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी ने सेना से मदद मांगी हैं। सेना से परामर्श के आधार पर खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है।

ज्ञानी ने गुरुवार को बताया कि जितनी गहराई पर सूरज फंसा हुआ था, वहां उतनी ही गहराई का एक समानांतर गड्ढा खोद लिया गया था और सुरंग बनाने की कोशिश चल रही थी। तभी गड्ढे का एक हिस्सा ढह गया और हादसा होते-होते बच गया। लिहाजा अभियान को आगे जारी रखने में परेशानी आ रही है। इसलिए हमने सेना से मदद मांगी है।

अभियान जारी

मालूम हो कि मलवासा गांव के निवासी वीरेंद्र राजपूत का छह वर्षीय बेटा सूरज मंगलवार की शाम को खेत में लगे पेड़ से बेर तोड़ने की कोशिश में बोरवेल मे जा गिरा था। 400 फुट गहरे बोरवेल में अब भी वह लगभग 60 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है।

सूरज की हरकत पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरा लगाया गया है, मगर मंगलवार की रात को 10 बजे के बाद से किसी तरह की हरकत नहीं दिखी है। इतना ही नहीं बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए नली डाली गई है। पोकलैण्ड और जेसीबी मशीनें खुदाई के काम में लगी हैं। इसके बावजूद जारी अभियान में कई तरह की दिक्कतें आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+