तलाक लेते ही लग गयी लॉटरी
लंदन। ब्रिटेन में एक शख्स ने जिस दिन पत्नी से तलाक लिया, उसके अगले ही दिन उसकी 23 लाख पाउंड की लॉटरी लग गई। उसकी पूर्व पत्नी को लॉटरी में महज पांच डॉलर ही मिल सके।
स्थानीय मीडिया की एक खबर के अनुसार 50 साल के केविन हाल्सटीड एक बस चालक हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को पत्नी से तलाक लिया था और उसके अगले दिन ही उन्होंने एक 'लोटो लॉटरी' टिकट खरीदी। इसी दिन उनकी किस्मत जागी और वह करोड़ों के मालिक बन गए।
केविन के एक मित्र ने बताया, "केविन के तलाक का मामला काफी सालों से खिंच रहा था। लेकिन शुक्रवार को सब कुछ सही ढंग से निपट गया। हम लोग अ दालत से बाहर आए और शराब पिया। शनिवार को उसने लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया। इसके बाद जब उसने अखबार में देखा तो उसने पाया कि वह इतनी बड़ी रकम जीत गया है।"
भले ही केविन की लॉटरी लगी हो लेकिन उनकी पूर्व पत्नी हेलेन तलाक लेने के अपने निर्णय से बिल्कुल दुखी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हम लंबे समय से अलग थे। पर हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं केविन को शुभकामनाएं देना चाहती हूं।"













Click it and Unblock the Notifications