राजस्थान: बस नदी में गिरी, 26 छात्रों की मौत

यह हादसा तब हुआ जब मदर इंडिया टीचर्स ट्रेनिंग संस्थान, झालावाड़ के छात्र-छात्राएं मथुरा-वृंदावन से पिकनिक मनाकर वापस लौट रही थी। सवाई माधोपुर के पास नदी पर बने पुल के ऊपर से गुज़रते समय अचानक ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस नदी में जा गिरी।
पढ़ें- राजस्थान की अन्य खबरें
सुबह सवेरे पास के गांव के लोगों ने जब यह हादसा देखा तो तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में 21 छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बस में कुल 60 लोग सवार थे, जिसमें बीएड कॉलेज, झालावाड़ की छात्र-छात्राएं थीं।












Click it and Unblock the Notifications