नई पार्टी बनाने में जुटे अमर सिंह

अमर सिंह ने कहा नई पार्टी की घोषणा करने से पहले दिल्ली में 28 मार्च को होने वाले महासभा के सम्मेलन के दौरान वो अपने सहयोगियों से इस संबंध में बातचीत करेंगें। उन्होंने कहा ''अपने सहयोगियों से बातचीत करके मैं नई पार्टी की घोषणा करूंगा। मैं चाहता हूं कि मसलमान औऱ पिछड़े मुझे समर्थन दें।''
गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा से निकाले जाने के बाद अमर सिंह ने मुलायाम सिंह के खिलाफ खूब जहर उगला था और अब उनकी नई पार्टी बनाने के संकेतों से साफ हो गया है कि वो उत्तरप्रदेश में नई पार्टी खड़ी करके सपा के कड़ी टक्कर देना चाहते हैं। जिसका असर 2012 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में दिखाई पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications