थाईलैंड सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांग ठुकराई (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अपनी मांगों के पक्ष में हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को बैंकाक में शांति रक्षा कमांड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा ने सार्वजनिक रूप से प्रदर्शनकारियों की मांगों को खारिज कर दिया।
प्रधानमंत्री ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि संसद को भंग कर चुनाव नहीं करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के हित में उनकी सरकार काम करती रहेगी।
'रेड शर्ट' कहे जाने वाले यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी एगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीआई) ने मौजूदा सरकार को हटाने और पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की वापसी का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सप्ताहांत में 100,000 से अधिक लोगों को एकजुट किया।
यूडीडी के नेताओं ने रविवार को बैंकाक में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सरकार को 24 घंटे के भीतर इस्तीफा देने, संसद को भंग करने और नए चुनाव कराने की चेतावनी दी।
अभिसित ने रविवार रात को यूडीडी की मांग को अस्वीकार कर दिया और कहा कि इस समय चुनाव कराने से कोई मुद्दा हल नहीं होगा।
इसके बाद सुबह 9.00 बजे रेड शर्ट सदस्य करीब 2,000 वाहनों में सवार होकर बैंकाक के बांग खेन जिले में स्थित 11वीं इंफैंट्री रेजिमेंट के मुख्यालय की ओर रवाना हुए। अभिसित और सुरक्षा से देश के अन्य अधिकारियों जैसे सेनाध्यक्ष जनरल अनुपोंग पोचिंदा के वहां पर होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications