सोमवती अमावस्या पर नदी तटों पर उमड़ी भीड़
प्रदेश की प्रमुख नदियों नर्मदा, बेतवा और क्षिप्रा के तट पर सोमवार सुबह से ही श्रद्घालुओं के स्नान का सिलसिला जारी है। स्नान करने के बाद श्रद्घालु नदियों के तट पर विशेष-पूजा अर्चना कर रहे हैं।
सोमवती अमावस्या के मौके पर भोजपुर के शिव मंदिर, उज्जैन के महाकाल, रामेश्वरम मंदिर , ओरछा के रामराजा मंदिर, दतिया के पीतांबरा पीठ सहित तमाम देवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा और सभी लोगों ने अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए अपने इष्ट देव की आराधना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications