पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पेरू में साइकिल रैली
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक रैली में लोग बाथ सूट पहने हुए या लगभग निर्वस्त्र अवस्था में लीमा की गलियों में साइकिलें चलाते हुए निकले।
एक आंदोलनकारी ऑक्टिवियो जिगैरा ने कहा कि इस साइकिल यात्रा का मकसद लोगों को आकर्षित कर उन्हें परिवहन के लिए इस तरह के टिकाऊ साधनों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
जिगैरा 'साइक्लोक्जियॉन' के अध्यक्ष हैं। 'साइक्लोक्जियॉन' ने लगातार पांचवे साल पेरू में शनिवार को 'न्यूडिस्ट साइक्लिंग' कार्यक्रम का आयोजन किया था।
जिगैरा ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि सड़कों पर होने वाले खतरों, गाड़ियों के जाम, स्वास्थ्य समस्याओं और प्रदूषण से बचने के लिए पेरू को परिवहन के इस तरह के साधनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
लीमा में 80 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं और यहां मोटरसाइकिलों के लिए कुछ ही छोटी और अलग-थलग सड़कें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications