तालिबान के बढ़ते हमलों से पाकिस्तान और सक्रिय हुआ: अमेरिका
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने रविवार को सीएनएन से कहा, "हमारा मनाना है कि अब हम पाकिस्तान के साथ और भी ज्यादा नजदीक से काम कर रहे हैं। मैं इसे आगे की ओर बढ़ाया गया बड़ा कदम मानता हूं।"
हॉलब्रुक ने कहा, "मैं यह कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान ने पूर्वी सीमा से अपने 100,000 से अधिक सैनिकों को हटाकर पश्चिमी सीमा पर तैनात किया है।"
उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन में पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अमेरिका के कई अधिकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान का दौरा किया है।
हॉलब्रुक ने कहा, "लाहौर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, कश्मीर और कराची में तालिबान के बढ़ते हमले से पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ और आक्रामक हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications