गैस रिसाव से आग लगने से 6 घायल
अग्निशमन विभाग के अनुसार पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक घर में रसोई गैस में रिसाव होने के बाद आग लग गई। हादसे में अरविंद वर्मा (45), उनकी पत्नी शोभा (40) और चार बच्चे घायल हो गए।
अरविंद, शोभा और उनकी छोटी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा आग लगने की सूचना उन्हें सुबह 6.15 बजे मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications