भारत, अमेरिका उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र में व्यापार बढ़ाने की तैयारी में
भारत-अमेरिका, उच्च प्रौद्योगिकी सहयोग समूह (एचटीसीजी) की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव रविवार रात को अमेरिका पहुंची। राष्ट्रपति बराक ओबामा के पद संभालने के बाद यह एचटीसीजी की यह पहली बैठक है। अमेरिका की ओर से वाणिज्य उप मंत्री डेनिस एफ.हाइटोवर बैठकों की सह अध्यक्षता करेंगे।
बैठक से पहले एक भारतीय अधिकारी ने कहा, "दोनों देशों को पिछले पांच वर्षो के दौरान हुई प्रगति को ठोस रूप देने और उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापार में महत्वपूर्ण वृद्धि की दिशा में प्रगति की उम्मीद है।"
राव भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से आयोजित भारत-अमेरिका व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) की बैठक को भी संबोधित करेंगी।
वाणिज्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात के अलावा राव अपने वाशिंगटन दौरे में सरकार और कांग्रेस के अन्य शीर्ष अधिकारियों से भेंट करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications