रेडियो जॉकी बने ग्रामीण
'गुड़गांव की आवाज सामुदायिक रेडिया स्टेशन' ग्रामीणों और प्रवासी श्रमिकों को अपनी बात रखने के लिए मंच दे रहा है। इस रेडियो स्टेशन को एक गैर सरकारी संगठन 'द रिस्टोरिंग फोर्स' की सहायता मिल रही है।
इस अनोखे रेडियो स्टेशन की स्थापना 19 नवंबर 2009 में की गई थी। यहां पहले ग्रामीणों को रेडियो जॉकी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यहां हिंदी और हरियाणवी में कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं।
यह स्टेशन 24 घंटे कार्यक्रम प्रसारित करता है, जिसमें करियर, स्वास्थ्य से लेकर तमाम विषयों पर बातें की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications