इस सप्ताह समाप्त हो सकती है मुंबई हमले की सुनवाई
मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई हमले के मामले में पाकिस्तानी आरोपी मोहम्मद अजमल आमिर उर्फ कसाब तथा उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामले में अंतिम बहस इस सप्ताह समाप्त हो सकती है।
विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और बचाव पक्ष के वकील के.पी.पवार ने विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलियानी को सूचित किया कि वे अपनी बहसों को सप्ताहांत तक समाप्त कर सकते हैं।
निकम ने सोमवार को पांचवें दिन बहस में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैंने अदालत को सूचित किया कि अंतिम बहस को पूरा करने के लिए मुझे अतिरिक्त दो दिनों की जरूरत है।"
बाद में बचाव पक्ष के वकील पवार ने भी अदालत को इसी तरह की बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications