अकाली दल ने ढींढसा और गुजराल को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया
चंडीगढ़, 15 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आगामी 26 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा और मौजूदा राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
दोनों नेताओं ने सोमवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद अपने-अपने नामांकन भी दाखिल कर लिए।
उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को अपना उम्मीदवार बनाया है।
अगले महीने पंजाब से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है। पांच में से तीन पर अकाली-भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है जबकि दो सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications