भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद अशोक कुमार मृत पाए गए
अशोक कुमार के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि लेबर पार्टी के सांसद अशोक कुमार (53) का शव लंदन से लगभग 400 किलोमीटर दूर मिडल्सबर्ग स्थित उनके घर से बरामद किया गया। उनकी अचानक दुर्घटनावश मौत हो गई है।
हरिद्वार में पैदा हुए अशोक कुमार ने 1991 में संसद में प्रवेश किया था और ब्रिटेन के भारतीय प्रवासियों में वह काफी लोकप्रिय थे।
प्रवक्ता ने कहा कि अशोक कुमार के निधन से लोग गहरे सदमे में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications