कश्मीर में अलगाववादी गुटों में टकराव

श्रीनगर, 15 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के कट्टरपंथी और नरमपंथी अलगाववादी गुटों की प्रतिद्वंद्विता उस समय सड़कों पर आ गई, जब जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के कार्यकर्ताओं पर कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी के कार्यकर्ताओं ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे मे कथित रूप से हमला बोल दिया।

आजादी समर्थक संगठन(जेकेएलएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेकेएलएफ के कई कार्यकर्ता रविवार की शाम उस समय घायल हो गए, जब गिलानी के कुछ गुंडों ने पत्थरों और चाकुओं से उन पर हमला बोल दिया।

यह टकराव उस समय हुआ, जब जेकेएलएफ के अध्यक्ष यासीन मलिक सोपोर के चिंकीपोरा से लौट रहे थे। मलिक वहां उन परिवारों को राहत राशि वितरित करने गए थे, जिनके घर हाल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे।

प्रवक्ता ने कहा है, "जब जेकेएलएफ के कार्यकर्ता चिंकीपोरा के प्रभावित लोगों को राहत वितरित कर मलिक के साथ कस्बे से निकल रहे थे, उसी दौरान गिलानी के कुछ गुंडे रैली स्थल पर आ पहुंचे और उन्होंने वहां व्यवधान पैदा करने की कोशिश की।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+