फ्रांसीसी महिला ने 6 नवजात बच्चों की हत्या का जुर्म कबूल
पेरिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस की एक 38 वर्षीय महिला ने सोमवार को अदालत में स्वीकार किया कि उसने अपने छह बच्चों की उनके जन्म के तत्काल बाद ही हत्या कर दी और शवों को प्लास्टिक के बैगों में भरकर उन्हें तहखाने में डाल दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि सेलिने लेसागे ने अदालत के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि वह अपने पूर्व जीवनसाथी के इन बच्चों को देखकर दुखी थी। यदि वह दोषी पाई गई तो उसे उम्र कैद की सजा हो सकती है।
इन बच्चों की हत्या 1999 और 2007 के बीच की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications