एसबीआई 1,000 शाखाएं खोलेगा
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। देश का प्रमुख बैंकिंग संस्थान, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) वित्त वर्ष 2010-11 के दौरान देश के ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में 1,000 शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है।
एसबीआई की ग्रामीण सेवा के मुख्य महाप्रबंधक जयंत के.सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान और अगले वित्त वर्ष के दौरान हम इन इलाकों में 1,000 शाखाएं खोलने की योजना बना रहे हैं। अभी तक हम ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में 600 शाखाएं खोल चुके हैं।"
सिन्हा ने कहा, "हमने ग्रामीण भारत की जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।" फिलहाल ग्रामीण इलाकों में एसबीआई की 8,000 शाखाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications