इराक में ताजा हिंसा में 10 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि बगदाद के पश्चिम में सोमवार सुबह-सबुह एक सुन्नी धार्मिक गुरु की एक बम धमाके में हत्या कर दी गई।
इसके एक घंटे के बाद फालूजा में एक कार में विस्फोट किया गया। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए।
एक अन्य हमले में मोसुल में दो पुलिसकर्मियों की बम विस्फोट में हत्या कर दी गई। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए।
पश्चिमी मोसुल के खजराज इलाके में एक जांच चौकी पर किए गए एक ग्रेनेड हमले में भी एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications